लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी प्रमुख चिराग पासवान हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे। लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के कार्यकर्ताओं ने 5 लोकसभा सीटों के लिए LJP उम्मीदवारों की घोषणा के बाद LJP प्रमुख चिराग पासवान के आवास पर जश्न मनाया।
वैशाली से लोक जनशक्ति पार्टी(राम विलास) की उम्मीदवार वीणा देवी ने कहा, “मैं अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का धन्यवाद करती हूं। पार्टी ने हम पर विश्वास जताया है मैं उनके विश्वास पर खड़ी उतरूंगी। वैशाली की जनता हमारी मालिक है। मैं वहां की रहने वाली हूं और हम फिर से चुनाव जीतेंगे। हम बिहार में 40 की 40 सीट जीतेंगे।”
खगड़िया से लोक जनशक्ति पार्टी(राम विलास) के प्रत्याशी राजेश वर्मा ने कहा, “मैं पार्टी के तमाम वरिष्ठ अभिभावकों का धन्यवाद व्यक्त करता हूं। मैं उन्हें आश्वस्त करता हूं कि जिस विश्वास के साथ उन्होंने ये बड़ी जिम्मेदारी मुझपर दी है मैं शत प्रतिशत उस पर खड़ा रहूंगा। आगामी 2-3 दिनों के अंदर की मैं खगड़िया के लोगों का आशीर्वाद लूंगा।”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment