भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ही नागरिकता संशोधन कानून को अधिसूचित कर लागू कर दिया जाएगा। आज ईटी नाउ वैश्विक व्यापार सम्मेलन में उन्होंने कहा कि यह कानून नागरिकता प्रदान करने के लिए है और इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। अमित शाह के अनुसार, इस कानून का लक्ष्य गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारत की नागरिकता प्रदान करना है। नागरिकता संशोधन कानून दिसंबर 2019 में संसद से पारित हुआ था।
गृहमंत्री ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार, इस वर्ष का आम चुनाव 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए अधिकतर काम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लोग भी इस मुद्दे पर अपना स्पष्ट जनादेश देंगे और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए की भारी बहुमत से सत्ता में वापसी होगी। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के अपने दृष्टिकोण के साथ देश के समक्ष आत्मनिर्भर भारत का एजेंडा भी रखा है।
महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment