Categories: News-Headlines

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना आज जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस चरण में 12 राज्‍यों की 88 लोकसभा सीटों, केन्‍द्रशासित प्रदेशों और बाहरी मणिपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के शेष भागों में मतदान होगा। नामांकन 4 अप्रैल तक भरे जा सकते हैं और 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर प्रदेश में नामांकन पत्रों की जांच छह अप्रैल को होगी और अन्‍य राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों में नामांकन-पत्रों की जांच 5 अप्रैल को की जाएगी।

पहले चरण के लिए नामांकन पत्रों की आज जांच हो रही है। इस चरण में केरल की 20, कर्नाटक की 14, राजस्‍थान की 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्‍ट्र में 8-8, मध्‍य प्रदेश में 7, असम और बिहार में 5-5 सीटों तथा पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ की 3-3 सीटों के साथ मणिपुर, त्रिपुरा, और जम्‍मू-कश्‍मीर में एक-एक सीट के लिए वोट डाले जाएंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

5 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.