लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत दुनिया में शांति और संयम की आवाज बनकर उभरा है। ओम बिरला ने कहा कि भारत ग्लोबल साउथ की आवाज बन रहा है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के कारण ही अफ्रीकी संघ जी20 का स्थायी सदस्य बन गया है। पांच दिवसीय विशेष संसद सत्र की शुरुआत के प्रथम दिन सदन में लोकसभा अध्यक्ष ने जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की। लोकसभा अध्यक्ष ने जी 20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस आयोजन की सफलता ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया है।
ओम बिरला ने इस बात पर बल दिया कि भारत की जी 20 अध्यक्षता समावेशी, महत्वाकांक्षी, निर्णायक और कार्योन्मुखी रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली लीडर्स घोषणा पत्र को दुनिया भर के नेताओं ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया और संवेदनशील मुद्दों पर आम सहमति भी व्यक्त की।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment