अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने श्रमिकों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक कल्याण योजना लागू करने की घोषणा की है। उन्होंने कल ईटानगर में एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों की प्रोत्साहन राशि इस योजना के तहत संशोधित की गई है।
योजना के तहत श्रमिकों के परिवारों के लिए मातृत्व लाभ बढ़ाकर 1000 से 6000, प्राकृतिक मृत्यु पर मुआवजा 50 हजार रूपये से बढ़ाकर दो लाख रूपये और दुर्घटना मृत्यु मुआवजा एक लाख रूपये से बढ़ाकर चार लाख रूपये कर दिया गया हैं। कामगारों के बच्चों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए इस योजना के तहत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता या प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक के लिए 15 हजार रुपये, रजत पदक के लिए दस हजार रूपये और कांस्य पदक के लिए आठ हजार रूपये कर दिया गया हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर स्वर्ण पदक के लिए 30 हजार रूपये, रजत के लिए 20 हजार और कांस्य के लिए 15 हजार रूपये दिये जाऐंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment