लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा का संकट और गहरा गया है। उन्होंने कहा कि भारत का यह दृढ़ विश्वास है कि विश्व के समग्र विकास के लिए ऐसे संघर्षों का समाधान आपसी बातचीत और राजनयिक प्रयासों के जरिये किया जाना चाहिए।
ओम बिरला आज जकार्ता में जी-20 देशों की संसद के पीठासीन अधिकारियों के 8वें शिखर सम्मेलन-पी-20 को सम्बोधित कर रहे थे। यह सम्मेलन “प्रभावी संसद, जीवंत लोकतंत्र” विषय पर आधारित था। उन्होंने इस अवसर पर ‘उभरते मुद्दे- खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा तथा आर्थिक चुनौतियां’ पर एक चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि कोविड महामारी के कारण पूरी दुनिया में खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा का संकट पैदा हुआ है। रूस और यूक्रेन के युद्ध से यह समस्या और विषम हो गई है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का समर्थक रहा है। भारत ने वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए बहुपक्षवाद का समर्थन करने का आह्वान किया है ताकि दुनिया आने वाली चुनौतियों का सामना करने और उनका समाधान खोजने के लिए एकजुट हो सके।
ओम बिरला ने कहा कि भारत का लक्ष्य युवाओं को संसद से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए संसद द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में भारत का लोकतंत्र अधिक सशक्त और जीवंत हुआ है। भारतीय संसद लोगों के समावेशी सामाजिक और आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment