Categories: News-Headlines

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत अब शीघ्र ओपीडी पंजीकरण संभव

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) अपनी प्रमुख योजना आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत दिल्ली स्थित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC) और सुचेता कृपलानी अस्पताल (एसएसकेएच) के नए ओपीडी ब्लॉक में शीघ्र ओपीडी पंजीकरण सेवा के लिए एक प्रायोगिक सेवा शुरू कर रहा है। यह सेवा पुराने और साथ ही नए रोगियों को केवल एक क्यूआर कोड को स्कैन करने और अस्पताल के साथ अपने जनसांख्यिकीय विवरण जैसे कि नाम, पिता का नाम, आयु, लिंग, पता और मोबाइल नंबर आदि साझा करने की अनुमति देती है। यह ओपीडी पंजीकरण काउंटर पर लगने वाले समय को कम करने में सहायता करने के साथ अस्पताल के रिकॉर्ड में सटीक डेटा प्रदान करती है। इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इससे लंबी कतारों में प्रतीक्षा करने से बचने की सुविधा देती है। इस सेवा को जल्द ही अन्य स्वास्थ्य केंद्रों और विभागों में विस्तारित करने की योजना है।
क्यूआर कोड आधारित ओपीडी पंजीकरण सेवा रोगियों को अपने मोबाइल फोन (फोन कैमरा/स्कैनर/आभा एप/आरोग्य सेतु एप/या किसी अन्य एबीडीएम सक्षम एप का उपयोग करके) अस्पताल के यूनिक क्यूआर कोड को स्कैन करने और अस्पताल के साथ अपने प्रोफाइल विवरण साझा करने की अनुमति देती है। एक बार प्रोफाइल साझा करने के बाद अस्पताल एक टोकन नंबर (पंक्ति संख्या) प्रदान करता है। यह निर्मित किया गया टोकन रोगी के चयनित एप को एक अधिसूचना के रूप में भेजा जाता है और रोगियों की आसानी के लिए ओपीडी पंजीकरण काउंटरों पर प्रदर्शित स्क्रीन पर भी दिखाया जाता है। अपने टोकन संख्या के अनुसार रोगी पंजीकरण काउंटर पर जा सकते हैं और सीधे डॉक्टर से परामर्श के लिए अपनी आउट पेशेंट पर्ची (ओपी स्लिप) प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि उनका विवरण पंजीकरण काउंटर पर पहले से उपलब्ध है।

इस सेवा के लाभों के बारे में एनएचए के सीईओ डॉ. आर.एस. शर्मा ने कहा- “एबीडीएम के तहत हम प्रक्रियाओं को सरल बनाने और स्वास्थ्य सेवा को और अधिक कुशल बनाने के लिए तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। क्यूआर कोड आधारित त्वरित ओपीडी पंजीकरण सेवा इसी दिशा में उठाया गया एक कदम है। इसने एलएचएमसी और एसएसकेएच में इस प्रायोगिक सेवा के शुरू होने के 15 दिनों के भीतर पंजीकरण काउंटर पर काफी कम प्रतीक्षा समय और न्यूनतम समय के साथ 2200 से अधिक रोगियों को लंबी कतारों की भीड़ से बचने में सहायता की है। इसके अलावा प्रत्यक्ष प्रोफाइल साझाकरण ने रोगी रिकॉर्ड में उच्च स्तर की सटीकता प्राप्त करने में भी सहायता की है। हमारी टीम इस सेवा का विस्तार करने और अधिक रोगियों की सहायता करने के लिए अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं और विभागों के साथ काम कर रही है।”

एबीडीएम की टीम ने अपने ओपीडी ब्लॉक के लिए क्यूआर कोड आधारित त्वरित पंजीकरण सेवा शुरू करने के लिए एलएचएमसी/एसएसकेएच की टीम के साथ मिलकर काम किया है। रोगियों के लिए प्रतीक्षा समय को काफी कम करने के लिए उचित संदेश और कियोस्क लगाए गए। इसके अलावा रोगियों की सहायता के लिए इस सेवा का उपयोग करने के चरणों और लाभों को समझने में सहायता करने को लेकर सहायक कर्मियों को भी तैनात किया गया। टीम ने रोगियों को अपना आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता या आभा नंबर निर्मित करने में भी सहायता की, जो उनके स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने में सहायता करेगा। रोगियों के समय और प्रयास को बचाने में सहायता करने को लेकर इन सेवाओं को अब अस्पतालों, क्लीनिकों और नैदानिक ​​प्रयोगशालाओं आदि जैसी अधिक स्वास्थ्य सुविधाओं तक बढ़ाया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

3 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.