ब्रिगेडियर जनरल हुसैन बाज़्ज़ी के नेतृत्व में लेबनान के सशस्त्र बलों का पांच सदस्यीय प्रशिक्षण प्रतिनिधिमंडल 3 से 8 जुलाई 2023 तक दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि और भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला के दौरे पर है। प्रतिनिधिमंडल ने इस यात्रा के दौरान, मुख्य स्टाफ अधिकारी (प्रशिक्षण) रियर एडमिरल उपल कुंडू के साथ बातचीत की और प्रशिक्षण के क्षेत्र में दोनों सेनाओं के बीच अंतरसंचालन और सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यालय समुद्री प्रशिक्षण (एचक्यूएसटी) का दौरा किया और रियर एडमिरल सुशील मेनन, फ्लैग ऑफिसर समुद्री प्रशिक्षण के साथ बातचीत की। ऑपरेशनल सी ट्रेनिंग के विभिन्न पहलुओं पर व्यावसायिक बातचीत आयोजित की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान के विभिन्न प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों का भी दौरा किया और अत्याधुनिक प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे, सुविधाओं और सिमुलेटर के बारे में प्रदर्शन का अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल कोच्चि की यात्रा पूरी होने पर, नौसेना प्रशिक्षण के क्षेत्र में आपसी सहयोग के रास्ते तलाशने के लिए आईएनए एझिमाला के लिए रवाना होगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment