फुटबॉल में, भारत ने कुवैत को 5-4 से हराकर नौवीं बार सैफ चैंपियनशिप जीत ली है। बेंगलुरु के श्री कांतीरावा स्टेडियम में निर्धारित समय में 1-1 की बराबरी के बाद फाइनल में पेनल्टी शूट-आउट के जरिए भारत ने जीत दर्ज की। गोलकीपर गुरप्रीत सिंह एक बार फिर भारतीय टीम के लिए हीरो साबित हुए, उन्होंने कुवैत के कप्तान की अंतिम किक से गोल होने से बचाया। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में लेबनान को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि कुवैत ने अन्य अंतिम चार मुकाबले में बांग्लादेश को 1-0 से हराया।
खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में कुवैत के विरुद्ध भारतीय टीम की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की है। ब्ल्यू टाइगर के नाम से प्रसिद्ध भारतीय फुटबॉल टीम ने रिकॉर्ड नौवीं बार सैफ चैंपियनशिप जीती है। ट्वीट संदेश में श्री ठाकुर ने टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों की शुभकामनाएं दी हैं।
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment