लाहौर में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका के साथ दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। दुबई में कल खेले गए सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश किया।
मंगलवार का दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशी की खबर लेकर के आया। सेमीफइनल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को जीत के लिए 265 रन का लक्ष्य दिया जिसको भारतीय टीम ने 48 ओवर 1 गेंद में 6 विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाकर हासिल कर लिया। विराट कोहली ने शानदार 84 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। श्रेयस अय्यर ने 45 और के एल राहुल ने 42 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 73 रन और एलेक्स कैरी ने 61 रन की पारी खेली। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके। टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टीम के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया और इस बात पर जोर दिया कि काम अभी पूरा नहीं हुआ है।
लाहौर में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में इस समय दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड का मुकाबला जारी है। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला रविवार को होना है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment