Categories: News-Headlines

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने एकदिवसीय अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने एकदिवसीय अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। इसके साथ ही उनके 14 वर्ष के शानदार करियर का अध्‍याय समाप्‍त हो गया है। वह टेस्ट और टी-ट्वेंटी क्रिकेट खेलते रहेंगे।

स्‍टीव स्मिथ का यह फैसला आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की भारत से चार विकेट से हार के ठीक बाद आया है। स्मिथ 73 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जो उनकी अंतिम एकदिवसीय पारी साबित हुई। स्‍मिथ के 170 एकदिवसीय मैच में 43 दशमलव दो-आठ की औसत और 86 दशमलव नौ-छह की स्ट्राइक रेट से पांच हजार आठ सौ रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए 12वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में अपना करियर समाप्त किया।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

8 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.