लद्दाख में, कारगिल स्वायत पर्वतीय विकास परिषद के अध्यक्ष फिरोज़ अहमद खान ने जोजिला दर्रे के बंद होने पर सभी संबंधित अधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष यह दर्रा रिकार्ड समय तक खुला रहा और इसके लिए प्रोजेक्ट विजयक, प्रोजेक्ट बीकन, लद्दाख पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, कारगिल और गंदरबल के जिला प्रशासन और केन्द्रशासित प्रशासन सहित सभी एजेंसियां प्रशंसा की पात्र हैं। यह दर्रा आज से यातायात के लिए बंद किया गया है। पहली बार, लद्दाख को कश्मीर से जोड़ने वाला यह दर्रा छह जनवरी तक खुला रहा। करगिल के लोगों ने भी भीषण ठंड के बावजूद दर्रे को रिकार्ड समय तक खोले रखने के लिए एजेंसियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment