Categories: News-Headlines

गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के चाईबासा में जनसभा को संबोधित किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज झारखंड के चाईबासा में कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार के कार्यकाल में कई अच्छे कार्य हुए थे लेकिन हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार ने प्रदेश को तबाह कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोरेन सरकार विकास और आदिवासी हितों के विरुद्ध है। अमित शाह ने चाईबासा में पार्टी कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की।

अमित शाह आज छत्‍तीसगढ के कोरबा शहर में भी पार्टी कार्यकर्ताओं और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी की रैली में चार जिलों– कोरबा, महेन्‍द्रगढ़, कोरिया और गौरेला-प्रेंड्रा-मारवाही के कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष अरूण साव ने कहा कि अमित शाह जैसे शीर्ष नेता की उपस्‍थ‍िति से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी बढेगा। उन्‍होंने कहा कि इससे आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए भी कार्यकर्ताओं में उत्‍साह का संचार होगा।

अमित शाह जनसभा के अतिरिक्‍त पार्टी के कोर ग्रुप के साथ भी कोरबा में बैठक करेंगे जिसमें 35 वरिष्‍ठ नेता शामिल होंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.