रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड जारी करने की संभावित तारीखें घोषित कर दी हैं। इसके अनुसार, आठ-आठ हजार करोड़ रुपये की दो नीलामी आयोजित की जाएगी। पहली नीलामी इस महीने की 25 तारीख को जबकि दूसरी 9 फरवरी को होगी।
रिजर्व बैंक ने कहा है कि अधिसूचित राशि का पांच प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रखा जाएगा। निवेशकों के पास पांच या दस वर्ष के लिए निवेश करने का विकल्प होगा। इस बॉन्ड से द्वितीयक बाजारों में कारोबार किया जा सकेगा।
केंद्र सरकार ने 2022-23 के बजट में, अपने समग्र बाजार लेनदारी के रूप में, सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड की घोषणा की थी। इससे अर्जित आय का निवेश सार्वजनिक क्षेत्र की परियोजनाओं में किया जाएगा जिससे कार्बन उत्सर्जन को कम करने और पर्यावरण के अनुकूल बुनियादी ढांचे के लिए संसाधन जुटाने में मदद मिलेगी।
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More
अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More
हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment