Categories: News-Headlines

रेल मंत्रालय और IB मंत्रालय ने रेलवे के परिसरों में एकीकृत एकल खिड़की फिल्मांकन व्‍यवस्‍था सुनिश्चित की, वेब पोर्टल www.ffo.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते

रेलवे में फिल्मांकन को आसान बनाने के लिए राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) में स्थापित फिल्म सुविधा कार्यालय (एफएफओ) और रेल मंत्रालय ने रेलवे के परिसरों में फिल्मांकन की अनुमति लेने को सुव्यवस्थित और प्रभावकारी बनाने हेतु एकीकृत एकल खिड़की फिल्मांकन व्‍यवस्‍था सुनिश्चित की है। रेलवे सदैव ही भारत के सिनेमा संबंधी उत्‍कृष्‍ट अनुभव का अहम हिस्सा रही है। कई फिल्मों में भारतीय रेलवे को सेल्युलाइड पर बड़ी खूबसूरती से दर्शाया गया है।

भारत में फिल्मांकन को आसान बनाने के साथ-साथ दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं के लिए भारत को एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में पेश करने के लिए ही एफएफओ की स्थापना की गई है। इसका वेब पोर्टल भारत भर में फिल्मांकन के लिए एकल खिड़की सुविधा एवं मंजूरी व्‍यवस्‍था के साथ-साथ भारत में फिल्मांकन के लिए सूचनाओं का एकल-स्‍थल डिजिटल संग्रह भी है।

अब तक विदेशी और भारतीय फिल्म निर्माता (और/या उनके प्रतिनिधिगण) रेलवे में फिल्म शूटिंग की अनुमति प्राप्त करने हेतु आवेदन जमा करने के लिए 17 जोनल रेलवे और रेलवे बोर्ड (नई दिल्ली) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारियों के कार्यालयों के चक्‍कर लगाया करते थे। अब एफएफओ वेब पोर्टल (www.ffo.gov.in ) को एकल खिड़की सुविधा के रूप में सुनिश्चित कर देने के बाद फिल्म निर्माता यहां तक कि एक से अधिक जोनल रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले विभिन्न रेलवे स्थलों पर फिल्मांकन के लिए भी केंद्रीकृत तरीके से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा कर देने के बाद जोनल रेलवे में संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जाएगा और वे एफएफओ के पोर्टल पर आवेदन प्राप्त कर सकते हैं एवं अनुमोदन की उचित प्रक्रिया के बाद दी गई अनुमति को अपलोड कर सकते हैं। यह पोर्टल आवेदक के साथ-साथ अनुमति देने वाले प्राधिकारी को भी शूटिंग की अनुमति संबंधी अनुरोध के पारदर्शी और समय पर निष्पादन के लिए आवेदन से जुड़ा कोई भी प्रश्न करने और उसके निराकरण के लिए एक प्‍लेटफॉर्म प्रदान करता है।

एकीकरण का उद्देश्य विभिन्न स्थानों में फिल्मांकन के लिए अनुमति प्राप्त करने के लिए उन खिड़कियों की संख्या को कम करना है जहां फिल्म निर्माताओं को जाना पड़ता है। इतना ही नहीं, यह पोर्टल आवेदक के साथ-साथ अनुमति देने वाले प्राधिकारी को भी आवेदन से जुड़ा कोई भी प्रश्न करने और उसके निराकरण के लिए एक प्‍लेटफॉर्म प्रदान करता है। इस पारदर्शी व्‍यवस्‍था से शूटिंग की अनुमति संबंधी अनुरोध का समयबद्ध निष्पादन संभव हो पाता है।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ सुनीत शर्मा ने कहा, ‘भारतीय रेलवे का भारतीय सिनेमा के साथ लंबा जुड़ाव रहा है और इसने भारतीय सिनेमा को विभिन्न फिल्मों, गीतों एवं वृत्तचित्रों की शूटिंग के लिए सदैव आवश्‍यक सहयोग दिया है। भारतीय सिनेमा ने भी रेलवे को उचित और सौंदर्यपूर्ण तरीके से पेश करके अपनी ओर से अहम भूमिका निभाई है। यह नई व्‍यवस्‍था सभी भौगोलिक क्षेत्रों में फिल्म निर्माताओं के काम आएगी। हम विभिन्न रेलवे परिसरों में फिल्मांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए फिल्म निर्माताओं का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि रेलवे को आगे भी पटकथाओं और कथाओं में एक जीवंत किरदार के रूप में ही दर्शाया जाएगा।’

इस संबंध में सूचना और प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा, ‘मुख्‍य उद्देश्‍य रेलवे जैसे विभिन्न स्‍थलों में फिल्मांकन को आसान बनाकर फिल्म निर्माताओं को सुविधा प्रदान करना है जहां ऐसे अद्वितीय, विशिष्ट स्थल सुलभ होते हैं जो फिल्मांकन की कथा को आगे बढ़ाने में मददगार होते हैं। विभिन्न हितधारकों के साथ जुड़ने का हमारा प्रयास इसी दिशा में है। रेलवे हमेशा से ही भारत के सिनेमाई इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है और फिल्म निर्माताओं को इस नव निर्मित व्‍यवस्‍था का लाभ उठाना चाहिए, ताकि भारत के विशाल और अनूठे रेलवे नेटवर्क को उनकी कथा में पिरोया जा सके।’

एफएफओ का पोर्टल www.ffo.gov.in रेलवे की ओर से फीचर फिल्मों, टीवी/वेब शो और सीरीज के लिए आवेदन स्वीकार करेगा। वृत्तचित्र/संगीत वीडियो और एवी विज्ञापनों के लिए निर्माता सीधे रेलवे को आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

IOS सागर मालदीव के माले से छह दिवसीय पारगमन पूरा करने के बाद थाईलैंड के फुकेट पहुंचा

हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More

11 hours ago

NBCFDC ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More

13 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अर्बन चैलेंज फंड के लिए संचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी किए

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More

13 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की और संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर… Read More

15 hours ago

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी; प्रधानमंत्री ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.