Categories: News-Headlines

रूस पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंध युद्ध की घोषणा के बराबर: व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कल चेतावनी दी कि यूक्रेन का राष्‍ट्र का दर्जा खतरे में है। उन्‍होंने रूस पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों की तुलना युद्ध की घोषणा से की।

उन्होंने कहा कि अगर ये देश वही करना जारी रखते हैं जो वे कर रहे हैं, तो वे यूक्रेन के भविष्य पर सवाल उठा रहे हैं और अगर ऐसा होता है, तो वे इसके लिए पूरी तरह से जिम्‍मेदार होंगे।

पुतिन ने पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों की आलोचना करते हुए कहा कि इसने रूस की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है और रूबल के मूल्‍य में गिरावट आई है।

उधर, रूस की सेना द्वारा यूक्रेन में अपना अभियान शुरू करने के दस दिन बाद, मारियुपोल और पूर्वी शहर वोल्नोवाखा में अस्थायी संघर्ष विराम को लागू करने के प्रयासों में कोई सफलता नहीं मिली है।

यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि रूसी तोपखाने और हवाई हमलों की वजह से लोगों को सुरक्षित स्‍थानों तक ले जाने में बाधा आई है। लेकिन राष्‍ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर संघर्ष विराम के उल्‍लंघन का आरोप लगाया है।

यूक्रेन और रूस के बीच बातचीत के लिए यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य डेविड अरखामिया के अनुसार रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की वार्ता कल होगी।

बेलारूस में हुई पिछली दो बैठकें में बच्‍चों, महिलाओं और वृद्धों को सुरक्षित निकालने के लिए गलियारे पर चर्चा हुई, लेकिन इसमें कोई सफलता नहीं मिल सकी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.