Categories: News-Headlines

ऑपरेशन गंगा का अंतिम चरण शुरू, आज एक दर्जन से अधिक उड़ानें

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि ऑपरेशन गंगा के तहत अन्‍य 13 उडानों से आज यूक्रेन में फंसे दो हजार पांच सौ भारतीय स्‍वदेश लाए जाएंगे।

संकट ग्रस्त यूक्रेन से भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान आज तड़के मुंबई पहुंचा। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा के तहत 182 लोग स्वदेश लौटे हैं इनमें अधिकतर यूक्रेन में पढ़ने वाले विद्यार्थी है जिन्हें रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लाया गया है। पंचायती राज राज्यमंत्री कपिल पाटिल ने हवाई अड्डे पर इनका स्वागत किया।

भारतीय वायुसेना का सी-17 विमान यूक्रेन में फंसे दो सौ दस भारतीय नागरिकों को लेकर आज सुबह दिल्‍ली के निकट हिंडन हवाई अड्डे पर पहुंचा।

ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक यूक्रेन के आस-पास के देशों से तेरह हजार से अधिक भारतीय वापस लौटे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिन्‍दम बागची ने कल नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटों में लगभग दो हजार नौ सौ भारतीयों को लेकर 15 उडानें भारत पहुंची। उन्‍होंने कहा कि खारकीव से लगभग सभी भारतीय बाहर निकल चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि अब यूक्रेन के सूमी पर ध्‍यान केन्द्रित किया जा रहा है। भारत, विद्यार्थियों की वापसी के लिए सभी संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्‍होंने कहा कि इन प्रयासों में स्‍थानीय संघर्ष विराम सर्वोत्‍तम विकल्‍प होगा। भारत ने रूस और यूक्रेन दोनों से भारतीय विद्यार्थियों की सुरक्षित वापसी के लिए स्‍थानीय संघर्ष विराम लागू करने का आग्रह किया है।

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने बताया कि पिशोचिन से सभी भारतीय सुरक्षित निकल चुके हैं और दूतावास उनसे लगातार संपर्क में है। दूतावास ने एक ट्वीट में कहा कि अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी भारत की प्राथमिकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

12 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.