रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन छह दिसंबर को सरकारी यात्रा पर नई दिल्ली आ रहे हैं। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ 21वें भारत, रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज नई दिल्ली में कहा कि दोनों नेता दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे। अरिंदम बागची ने कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के बारे में भी चर्चा की जायेगी।
अरदिंम बागची ने कहा कि भारत, रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन पिछली बार सितम्बर 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रूस यात्रा के समय व्लादिवोस्तोक में आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि 2020 में कोविड महामारी के कारण यह सम्मेलन नहीं हो सका।
प्रवक्ता ने कहा कि नवम्बर 2019 में ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बाद दोनों नेताओं की आपसी बातचीत पहली बार हो रही है। उन्होंने कहा कि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच छह बार टेलीफोन पर बातचीत भी हुई है।
अरिंदम बागची ने बताया कि पहला भारत, रूस टू प्लस टूू संवाद छह दिसम्बर को नई दिल्ली में होगा। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रहमण्यम जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रूस की ओर से विदेश मंत्री सरगेई लैवरोफ और रक्षा मंत्री सरगेई सोइगु हिस्सा लेंगे।
उन्होंने कहा कि टू प्लस टूू संवाद का निर्णय प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच इस वर्ष 28 अप्रैल को टेलीफोन पर हुई वार्ता के दौरान किया गया था। अरिंदम बागची ने कहा कि इस संवाद के दौरान आपसी हित के राजनीतिक और रक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि टू प्लस टूू संवाद की नई व्यवस्था से दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के और मजबूत होने की संभावना है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment