Categories: News-Headlines

रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन ने फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुअल मैक्रां से टेलीफोन पर बातचीत की

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमि‍र पुतिन और फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुअल मैक्रां ने पूर्वी युक्रेन में बढ़ते तनाव का राजनयिक समाधान निकाले जाने के बारे में कल टेलीफोन पर बातचीत की।

एक बयान में रूस ने कहा कि स्थिति को देखते हुए दोनों नेताओं ने नॉरमेंडी फार्मेट के विदेश मंत्रियों और राजनीतिक सलाहाकारों के जरिये राजनयिक माध्‍यम से समाधान ढूंढने में तेजी लाने पर सहमति व्‍यक्‍त की। नॉरमेंडी फॉर्मेट में चार देश हैं–जर्मनी, रूस, युक्रेन और फ्रांस।

बयान में कहा गया है कि इससे संघर्षविराम फिर से स्‍थापित करने तथा दोनबास में संघर्ष को सुलझाने में मदद मिलेगी।

इससे पहले, फ्रांस के राष्‍ट्रपति मैक्रां और युक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमिर जेलेन्‍सकी ने भी तनाव कम करने के लिए संभावित उपायों पर चर्चा की।

अमरीका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने युक्रेन तनाव के मुद्दे पर रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमि‍र पुतिन के साथ बैठक करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। बैठक से इस संकट का राजनयिक माध्‍यम से समाधान निकलने की संभावना है। यह संकट पिछले दशकों में यूरोप के सबसे बुरे सुरक्षा संकटों में से एक है। इस प्रस्‍ताव की घोषणा फ्रांस ने, राष्‍ट्रपति इमैनुअल मैक्रां और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमि‍र पुतिन के बीच हुई दो टेलीफोन वार्ता के बाद की। यह बातचीत लगभग तीन घंटे चली थी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

9 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

12 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

13 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

13 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.