विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर ने फ्रांस के विदेशमंत्री विदेश मंत्री ज्यां ईव लु-द्रियां से द्विपक्षीय मुद्दों पर कल पेरिस में चर्चा की। दोनों मंत्रियों ने कोविड महामारी के दौरान भारत और फ्रांस के बीच सहयोग की सराहना की और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमत हुए। इसके अंतर्गत, दोनों देशों ने समुद्री अर्थव्यवस्था और महासागर निगरानी से जुड़ी भविष्य की योजना स्वीकार की। इस योजना का लक्ष्य समद्री अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में संस्थानिक, आर्थिक, ढांचागत और वैज्ञानिक सहयोग के माध्यम से साझेदारी बढ़ाना है। दोनों देश खेलों के क्षेत्र में संयुक्त घोषणा को जल्द जारी करेंगे। दोनों विदेश मंत्री भारत और फ्रांस में संबंधित पक्षों के बीच लोक प्रशासन और प्रशासनिक सुधार पर भी सहयोग करने पर सहमत हुए।
डॉक्टर जयशंकर और लु-द्रियां ने महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों विशेष रूप से भारत और यूरोपीय संघ के बीच साझेदारी पर चर्चा की। दोनों देशों ने यूरोपीय संघ परिषद के अध्यक्ष के रूप में फ्रांस की प्राथमिकताओं पर भी चर्चा की। फ्रांस ने इस वर्ष पहली जनवरी को यूरोपीय संघ परिषद का अध्यक्ष पद ग्रहण किया था।
विदेश मंत्री ने हिंद-प्रशांत में सहयोग पर यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों का सम्मेलन बुलाने की भी सराहना की। यह सम्मेलन कल आयोजित किया जाएगा। दोनों मंत्री भारत और यूरोपीय संघ के बीच संबंधों को मजबूत करने पर सहमत हुए। दोनों देशों ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार और निवेश समझौते से जुड़ी बातचीत शुरू करने तथा संपर्क बढ़ाने पर भी विचार किया।
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment