Categories: News-Headlines

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ पहल का भारतीय अर्थव्यवस्था पर शानदार प्रभाव पड़ा है

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम ने भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था पर प्रत्‍यक्ष प्रभाव डाला है। राष्‍ट्रपति पुतिन ने मॉस्‍को में एक समारोह को सम्‍बोधित करते हुए यह बात कही। रूस के सरकारी अंतर्राष्‍ट्रीय न्‍यूज टेलीविजन नेटवर्क की रिपोर्ट के अनुसार रूस के राष्‍ट्रपति ने रूस में स्‍वदेशी उत्‍पाद और ब्राण्‍ड को प्रोत्‍साहित करने के लिये भारत का उदाहरण दिया। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रूस के अच्‍छे मित्र हैं। नरेन्‍द्र मोदी ने कुछ वर्ष पहले मेक इन इंडिया की पहल की थी और इसका भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था पर बहुत प्रत्‍यक्ष प्रभाव दिखाई दिया।

भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने हाल ही में नई दिल्‍ली में कहा कि रूस-भारत की विशेष रणनीतिक भागीदारी की ताकत सामने आई है और यह तेजी से सशक्‍त बन रही है। नई दिल्‍ली में रूस के राष्‍ट्रीय दिवस को समर्पित सरकारी कार्यक्रम के दौरान रूसी राजदूत अलीपोव ने कहा कि प्रतिदिन रूस के बारे में अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर झूठ सामने आते हैं और रूस-भारत संबंधों में बाधा उत्‍पन्‍न करने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन सच ये है कि भारत और रूस के संबध मजबूत होते जा रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

RRB Group D Result 2026 जारी! 1.08 करोड़ उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, जानें कैसे करें रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक

RRB Group D Result 2026 जारी! 1.08 करोड़ उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, जानें कैसे करें… Read More

16 hours ago

जून का ‘स्ट्रॉबेरी मून’ बना आकर्षण का केंद्र, दुनियाभर के स्काईवॉचर्स ने कैमरे में कैद किए खूबसूरत नजारे

जून का 'स्ट्रॉबेरी मून' बना आकर्षण का केंद्र, दुनियाभर के स्काईवॉचर्स ने कैमरे में कैद… Read More

17 hours ago

WhatsApp के नए Username फीचर पर उठे सवाल! Telegram जैसे स्कैम का बढ़ा खतरा? जानिए एक्सपर्ट्स की चेतावनी

WhatsApp के नए Username फीचर पर उठे सवाल! Telegram जैसे स्कैम का बढ़ा खतरा? जानिए… Read More

2 days ago

हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स में भीषण आग, नेफ्था पाइपलाइन में विस्फोट के बाद 20 से अधिक लोग घायल

हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स में भीषण आग, नेफ्था पाइपलाइन में विस्फोट के बाद 20 से अधिक लोग… Read More

2 days ago

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में बड़ा खुलासा! भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में बड़ा खुलासा! भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच 8 आरोपी… Read More

2 days ago

This website uses cookies.