Categories: News-Headlines

रूस की सेना में अब तक 91 भारतीयों नागरिकों को भर्ती किए जाने की मिली है सूचना: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज कहा है कि रूस की सेना में अब तक 91 भारतीयों नागरिकों को भर्ती किए जाने की सूचना मिली है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्‍न के उत्‍तर में डॉ.जयशंकर ने कहा कि इनमें से 14 लोगों को छुट्टी दे दी गई और दुर्भाग्य से 8 लोगों की मृत्यु हो गई है। उन्‍होंने बताया कि 69 भारतीय नागरिक रूसी सेना से रिहाई का इंतजार कर रहे है। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है।

रूस के विदेश मंत्री के साथ कई मौकों पर इस मुद्दे को उठाया गया है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले महीने रूस यात्रा के दौरान राष्‍ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को भरोसा दिया था कि रूस की सेना में सेवाएं दे रहे भारतीय नागरिकों को कार्यमुक्त करके रिहा किया जाएगा। डॉ. जयशंकर ने कहा कि रूसी अधिकारियों का कहना है कि इन भारतीय नागरिकों ने रूसी सेना के साथ सेवा के लिए अनुबंध किया था। हालांकि उन्होंने बताया कि कई मामलों में भारतीय नागरिकों को गुमराह किया गया। विदेश मंत्री ने बताया कि इस मामले में सीबीआई ने 19 व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि दस मानव तस्करों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं। जांच के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

दक्षिण पूर्व एशिया में साइबर धोखाधड़ी पर के लिए लोगों को गुमराह किए जाने पर डॉ. जयशंकर ने कहा कि सरकार ने इसे राजनीतिक स्तर पर सभी संबंधित सरकारों के समक्ष उठाया है। अब तक कंबोडिया से 650, म्यांमार से 450 और लाओस से 548 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार काफी सतर्क है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

5 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

6 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.