रूस ने कल रात यूक्रेन के सैकडों सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। रूस का कहना है कि उसने विमानों से प्रक्षेपित मिसाइलों से यूक्रेन की कई कमान चौकियां नष्ट कर दीं। भारी गोलाबारी से बचे रहे पश्चिमी शहर लवीव के अधिकारियों ने एक मिसाइल हमले में छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।
रूस के रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि उसने दक्षिणी और पूर्वी यूक्रेन में अलग-अलग जगहों पर 16 सैन्य प्रतिष्ठानों को नष्ट कर दिया है। रूस का कहना है कि उसने यूक्रेन की सेना के जमावडे वाले 108 इलाकों पर हवाई हमले किए जबकि 315 ठिकानों पर तोप खाने से गोलाबारी की।
रूस की सेना अब यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल पर पूरे कब्जे का प्रयास कर रही है ताकि रूस समर्थक अलगाव वादियों के नियंत्रण वाले पूर्वी इलाके को 2014 में रूस में मिलाए गए क्रीमिया से जोडा जा सके।
यूक्रेन के अधिकारियों ने पोलैंड की सीमा से साठ किलोमीटर दूर एक सैनिक ठिकाने और कार टायर मरम्मत की दुकान पर हुए हमले में सात लोगों के मारे जाने और ग्यारह के घायल होने की सूचना देते हुए यह भी बताया है कि यूक्रेन के कई हिस्सों से भागे लोगों ने जिस होटल में शरण ले रखी थी धमाके में उसकी खिडकियों को भी नुकसान पहुंचा है।
रूस ने नागरिकों को निशाना बनाए जाने से इंकार किया है हालांकि पश्चिमी देश और यूक्रेन, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन को बेवजह हमलों का दोषी बता रहे हैं।
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए… Read More
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने 31 अक्टूबर 2025 को कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के… Read More
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 31 अक्टूबर, 2025 को मलेशिया की राजधानी कुआला लुम्पुर में… Read More
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने उड़ान भवन नई दिल्ली में एक नव-स्थापित क्रेच… Read More
तीनों सेनाओं का महा अभ्यास त्रिशूल पाकिस्तान से लगी पश्चिमी सीमा पर जारी है। नौसेना… Read More
भारत ने “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment