एक रूसी अभिनेता और फिल्म निर्देशक अंतरिक्ष में दुनिया की पहली फिल्म बनाने के मिशन पर रॉकेट से अंतरिक्ष पहुंचे। रूस ने कहा है कि यह परियोजना देश के अंतरिक्ष क्षेत्र के गौरव में सहायक होगी। अभिनेता यूलिया पेरसिल्ड और निर्देशक क्लिम शिपेंको ने तीन मिशनों के अनुभवी अंतरिक्ष यात्री एंटोन श्काप्लेरोव के साथ रूसी सोयुज यान में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र के लिए प्रक्षेपण किया। उनका अंतरिक्ष विमान सोयुज MS-19 कल कजाकिस्तान के बैकोनूर से प्रक्षेपित होकर लगभग साढ़े तीन घंटे के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र पहुंचा। तीनों यात्रियों ने बताया कि वे ठीक महसूस कर रहे है और अंतरिक्ष यान प्रणाली सामान्य रूप से काम कर रही है।
Related posts
-
सरकार ने वनस्पति तेल उत्पादन एवं उपलब्धता (विनियमन) संशोधन आदेश का अनुपालन न करने पर खाद्य तेल कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया
केन्द्र सरकार ने वनस्पति तेल उत्पादन एवं उपलब्धता (विनियमन) संशोधन आदेश, 2025 वीओपीपीए द्वारा खाद्य तेल... -
CCI ने AXDI LDI SPV 1 लिमिटेड द्वारा आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने एएक्सडीआई एलडीआईआई एसपीवी 1 लिमिटेड द्वारा आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की... -
DRDO ने ठोस ईंधन आधारित डक्टेड रैमजेट तकनीक का सफल परीक्षण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 03 फरवरी, 2026 को लगभग 10 बजकर 45 मिनट...