रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने आज प्रमुख रक्षा अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय-साउथ ब्लॉक के लॉन में आयोजित एक कार्यक्रम में अनिल चौहान को तीनों सेना की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यक्रम में सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पाण्डे, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी और नौसेना के वाइस चीफ एडमिरल एस एन घोरमडे और एयर मार्शल बी आर कृष्णा उपस्थित थे।
बाद में पत्रकारों से बातचीत में लेफ्टिनेंट जनरल चौहान ने कहा कि वे तीनों सेना के सहयोग से सभी चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना करेंगे।