Categories: News-Headlines

रिजर्व बैंक ने सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी के चरणबद्ध कार्यान्वयन पर काम करना शुरू किया

रिजर्व बैंक ने सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी- सीबीडीसी के चरणबद्ध कार्यान्वयन पर काम करना शुरू कर दिया है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि डिजिटल रुपये की शुरुआत की घोषणा 2022-23 के बजट में की गई थी।

पंकज चौधरी ने स्पष्ट किया कि क्रिप्टो करेंसी लेनदेन को करों से छूट देने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक आभासी मुद्राओं से जुड़े संभावित आर्थिक, वित्तीय और सुरक्षा संबंधी जोखिमों के बारे में उपयोगकर्ताओं, व्यापारियों और आभासी मुद्राओं के धारकों को लगातार आगाह कर रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.