Categories: News-Headlines

फसलों की निगरानी के लिए ड्रोन और कृत्रिम बुद्धिमता तकनीक का उपयोग किया जाता है: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तेामर

सरकार ने कहा है कि फसलों की निगरानी के लिए ड्रोन और कृत्रिम बुद्धिमता-एआई तकनीक का उपयोग किया जाता है। कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि ड्रोन का उपयोग कीटनाशक और तरल उर्वरकों के इस्‍तेमाल की परिवर्तनीय दर प्रौद्योगिकी, जल फैलाव वाले क्षेत्रों की मैपिंग, जल के नमूनों की जांच, मैक्रोफाइट संक्रमण का पता लगाने और जलीय कृषि प्रबंधन की विधियों के लिए भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि ड्रोन और एआई तकनीक का उपयोग पशुधन आधारित खेती, खासकर इसकी स्थिति की निगरानी के लिए भी किया जाता है। उन्‍होंने सदन को सूचित कि‍या कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक बहुआयामी रणनीति अपनाने पर बल दिया जा रहा है। इसमें सिंचाई में सुधार के द्वारा उत्पादन में वृद्धि, उत्‍पादन सामग्री का प्रभावी उपयोग, फसल के बाद के नुकसान में कमी, मूल्यवर्द्धन और कृषि विपणन में सुधार शामिल हैं। इसके अतिरिक्‍त जोखिम को कम करना और सहायक गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए सुरक्षा और सहायता प्रदान करना भी इसमें शामिल हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.