Categories: News-Headlines

राष्‍ट्रपति कोविंद आज नई दिल्‍ली में तीसरे राष्‍ट्रीय जल पुरस्‍कार विजेताओं को सम्‍मानित करेंगे

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेंगे। राष्ट्रपति इस अवसर पर जल शक्ति अभियान : कैच द रेन कंपेन 2022 का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान 30 नवम्बर 2022 तक चलेगा।

जल शक्ति मंत्रालय राज्यों, संगठनों और व्यक्तिगत स्तर पर 11 विभिन्न श्रेणियों में 57 पुरस्कार प्रदान कर रहा है जिनमें सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत और सर्वश्रेष्ठ नगर निकाय के पुरस्कार शामिल हैं।

विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में उत्तर प्रदेश को पहला, राजस्थान को दूसरा और तमिलनाडु को तीसरा पुरस्कार मिला है। पुरस्कार विजेताओं ने जल प्रबंधन के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किया है।

सरकार के जल समृद्ध भारत दृष्टिकोण को सफल बनाने के लिए पूरे देश से व्यक्तियों और संगठनों के प्रयासों तथा असाधारण कार्यों को सम्मानित करने के लिए ये पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इसका उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति देश के लोगों की सोच बदलना और उनके व्यवहार में साकारात्मक परिवर्तन लाना है।

जल शक्ति मंत्रालय ने पहली बार राष्ट्रीय जल पुरस्कार वर्ष 2018 में प्रदान किए थे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.