उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने गृह, सतर्कता, राजस्व, सूचना और नियुक्तियां समेत 34 विभाग अपने पास रखे हैं। उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्रामीण विकास, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर और राष्ट्रीय एकीकरण विभाग का प्रभार दिया गया है। उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और बाल कल्याण विभाग दिए गए हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति और बाढ़ नियंत्रण विभाग मिला है वहीं 9 बार के विधायक सुरेश खन्ना को एक बार फिर से वित्त और संसदीय कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तराखण्ड के पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को महिला कल्याण और बाल विकास का मंत्री बनाया गया है। वहीं अरविंद कुमार शर्मा को ऊर्जा तथा नगर विकास विभाग की जिम्मेदारी मिली है। लोक निर्माण विभाग जितिन प्रसाद को दिया गया है वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्य प्रताप शाही को इस बार भी कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है वहीं लक्ष्मी नारायण चौधरी नए गन्ना मंत्री होंगे। धर्मपाल सिंह को दुग्ध विकास तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय दिया गया है। औद्योगिक विकास और निर्यात की जिम्मेदारी नंद गोपाल गुप्ता नंदी को मिली है। भाजपा के महत्वपूर्ण सहयोगी निषाद पार्टी के नेता संजय निषाद को मत्स्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं एक और महत्वपूर्ण सहयोगी दल अपना दल के नेता आशीष पटेल को प्राविधिक शिक्षा का मंत्री बनाया गया है। पुलिस अफसर से राजनेता बने असीम अरुण को समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली है। वहीं मंत्रिमंडल में शामिल इकलौते मुस्लिम मंत्री दानिश आजाद अंसारी को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में राज्यमंत्री बनाया गया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment