Categories: News-Headlines

राष्ट्र आज अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी सत्तानबें-वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है; यह दिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है

राष्‍ट्र आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 97वीं (सत्‍तानवें-वीं) जयन्‍ती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। दिल्‍ली में उनके समाधि स्थल सदैव अटल पर पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। यह दिन सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। श्री अटल बिहारी वाजपेयी लोकसभा के लिए दस बार और राज्‍यसभा के लिए दो बार निर्वाचित हुए थे। वे उत्‍कृष्‍ट सांसद रहे जिसके नेतृत्‍व में लोगों का गहरा भरोसा था। एक सांसद और विशेषकर प्रधानमंत्री के रूप में उन्‍होंने अनेक महत्वपूर्ण योगदान किये तथा साहसिक सुधारों और बुनियादी ढांचा विकास से अर्थव्‍यवस्‍था को मजबूत बनाने का रास्‍ता प्रशस्‍त किया।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर नमन किया है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्‍ट्र के प्रति अटल जी की सेवा हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत रही है। उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत को मजबूत और विकसित बनाने के लिये समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकास के लिये उनके प्रयासों का लाखों भारतीयों पर सकारात्‍मक प्रभाव पड़ा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.