Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी आज गुरुद्वारा लखपत साहिब में गुरु नानक देव जी के गुरुपुरब समारोह को सम्बोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरु नानक देव जी के गुरुपुरब समारोह को गुजरात के कच्छ में स्थित गुरुद्वारा लखपत साहिब में लगभग साढ़े बारह बजे दोपहर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सम्बोधित करेंगे।

हर वर्ष 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक, गुजरात की सिख संगत गुरुद्वारा लखपत साहिब में गुरु नानक देव जी का गुरुपुरब मानती है। गुरु नानक देव जी अपनी यात्रा के दौरान लखपत में ठहरे थे। गुरुद्वारा लखपत साहिब में उनकी कुछ वस्तुयें रखी हुई हैं, जैसे खड़ाऊं और पालकी सहित पांडुलिपियां और गुरुमुखी लिपि।

वर्ष 2001 के भूकंप के दौरान गुरुद्वारा को क्षति पहुंची थी। श्री नरेन्द्र मोदी उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे और उन्होंने गुरुद्वारे की मरम्मत का काम अविलम्ब शुरू करना सुनिश्चित किया था। इस पहल से सिख पंथ के प्रति प्रधानमंत्री की गहरी आस्था का पता चलता है। उनकी आस्था हाल के अन्य अवसरों पर भी नजर आई, जैसे गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पुरब, गुरु गोबिन्द सिंह जी का 350वां प्रकाश पुरब और गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पुरब।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

8 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

9 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.