Categories: News-Headlines

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 की घोषणा 16 जनवरी 2023 को होगी

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा 16 जनवरी 2023 को नई दिल्ली में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश की उपस्थिति में राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 के नतीजों की घोषणा की जाएगी।

पीयूष गोयल ‘मार्ग’ प्लेटफॉर्म (मार्गदर्शन, परामर्श, सहायता, सुदृढ़ता और विकास) भी लॉन्च करेंगे, जो समस्‍त सेक्टरों, चरणों और कार्यों से जुड़े स्टार्टअप्स और उद्यमियों के बीच मार्गदर्शन (मेंटरशिप) को सुविधाजनक बनाएगा। पोर्टल के मैचमेकिंग चरण, जिसे इस अवसर पर लॉन्च किया जाएगा, से स्टार्टअप्स को मेंटर्स के साथ जुड़ने और अपनी मेंटरशिप जरूरतों पर चर्चा करने में काफी मदद मिलेगी।

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022, जो कि इन पुरस्कारों का तीसरा संस्करण होगा, के तहत न केवल वित्तीय लाभ के संदर्भ में, बल्कि समाज पर व्‍यापक सकारात्‍मक प्रभाव डालने के लिए भी असाधारण क्षमता दर्शाने वाले उत्कृष्ट स्टार्टअप और उनका नेतृत्‍व करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।

विजेता और फाइनलिस्ट स्टार्टअप्स अपने व्यवसाय के विकास, मेंटरशिप, वित्‍त पोषण, पार्टनरशिप, बाजार पहुंच के अवसरों के लिए मिलने वाली सहायता से लाभान्वित होंगे जो उन्हें अन्य उद्यमियों के लिए एक रोल मॉडल के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाएगा। प्रत्येक विजेता स्टार्टअप को 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। एक असाधारण इनक्यूबेटर और एक एक्सेलरेटर को भी 15-15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।

भारत के पहाड़ी और पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के स्टार्टअप्‍स के उत्‍कृष्‍ट प्रयासों को सराहने के लिए इस वर्ष एक विशेष पुरस्कार श्रेणी शुरू की गई है। यह श्रेणी महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स, ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्‍मक प्रभाव उत्‍पन्‍न करने वाले स्टार्टअप्स के लिए शुरू की गई विशेष श्रेणियों के अतिरिक्त है।

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 के लिए 17 क्षेत्रों में आवेदन आमंत्रित किए जिन्हें आगे 50 उप क्षेत्रों और 7 विशेष श्रेणियों में विभाजित किया गया। इन क्षेत्रों में कृषि, पशुपालन, निर्माण, पेयजल, शिक्षा और कौशल विकास, ऊर्जा, उद्यम प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, फिनटेक, खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य और वेलनेस, मीडिया और मनोरंजन, उद्योग 4.0, सुरक्षा, अंतरिक्ष, परिवहन और यात्रा शामिल हैं।

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2020 और 2021 के तहत उन 367 स्टार्टअप्स को विजेताओं और फाइनलिस्ट के रूप में सराहा गया है, जिन्हें अपने व्यवसाय को बढ़ाने और देश और विश्व स्तर पर बड़े पैमाने पर सकारात्‍मक प्रभाव उत्‍पन्‍न करने में मदद मिली है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

19 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

19 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

2 days ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

2 days ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

4 days ago

This website uses cookies.