Categories: News-Headlines

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता आज लगातार पांचवें दिन भी ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता आज लगातार पांचवें दिन भी ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दोपहर 12 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 435 दर्ज किया गया।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ० सुरेश कुमार ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। लोगों को सांस लेने में तकलीफ, गले में खराश, खांसी, आंखो में जलन और बेचैनी की शिकायत है। डॉ० कुमार ने कहा कि अस्पताल के आपात विभाग में प्रतिदिन 25 से 30 रोगी पहुँच रहे हैं।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-ग्रेप का चौथा चरण तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत, आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को छोडकर अन्य राज्यों से केवल सीएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस-सिक्‍स उत्‍सर्जन मानक वाले वाहनों को ही दिल्‍ली में प्रवेश की अनुमति होगी। आयोग ने दिल्ली और इससे सटे राज्यों को भी प्रतिबंध लागू करने का निर्देश दिया है।

इस बीच वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली में 13 से 20 नवंबर तक एक सप्ताह के लिए ऑड-ईवन वाहन व्‍यवस्‍था लागू रहेगी। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीएस-थ्री पेट्रोल वाहनों और बीएस-फोर डीजल वाहनों पर जो प्रतिबंध लगाया गया था, वह भी जारी रहेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

10 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.