Categories: News-Headlines

मिजोरम में एक ही चरण में कल होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी

मिजोरम में एक ही चरण में कल होने वाले विधानसभा चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मिजोरम में चार लाख 39 हजार 26 महिलाओं सहित आठ लाख 57 हजार से अधिक मतदाता एक सौ 74 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे।

प्रचार का दौर खत्म होने के साथ ही अब सबकी निगाहें मतदान पर टिकी हैं। मिजोरम विधानसभा के 40 सदस्यों को चुनने के लिए मिजोरम में कल विधानसभा चुनाव होंगे। इस चुनाव में 16 महिलाओं समेत कुल 174 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, म्यांमा और बांग्लादेश के साथ सभी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के साथ-साथ मणिपुर, त्रिपुरा और असम के साथ अंतर-राज्यीय सीमाओं को सील कर दिया गया है। इस बीच, राज्य निर्वाचन आयोग शांतिपूर्ण और स्वतंत्र तथा निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रहा है।”

निर्वाचन आयोग ने मुख्‍य निर्वाचन अधिकारियों को प्रत्‍येक मतदान केंद्र पर आवश्‍यक सुविधाएं उपलब्‍ध कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर पेय जल, शौचालय, रूकने के लिए स्‍थान और प्रकाश के आवश्‍यक प्रबंध किए जाएंगे। दिव्‍यांग नागरिकों और वरिष्‍ठ मतदाताओं के लिए भूतल पर ही मतदान की व्‍यवस्‍था होगी और सुगमता के लिए रैम्‍प उपलब्‍ध कराया जायेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

11 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

11 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.