Categories: News-Headlines

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, नई दिल्ली (दिल्ली चिड़ियाघर) ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, नई दिल्ली (दिल्ली चिड़ियाघर) ने आज विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 2022 का विषय “वन और आजीविका: लोगों और ग्रह को कायम रखना” था।

कार्यक्रम की शुरुआत लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एन्वायरेंमेंट) के लक्ष्यों को पूरा करने के साथ हुई, जिसके बाद इस आयोजन में कचरे को कम करने के लिए “अपशिष्ट सामग्री का पृथक्करण” और “अपशिष्ट से उपयोगी उत्पाद” के महत्व को बताया गया, जिससे हमारे पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव को कम करने में मदद मिले। प्रस्तुति के बाद, एक डूडल गतिविधि आयोजित की गई और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में इस गतिविधि का आयोजन करने का लक्ष्य छात्रों के बीच प्रकृति और उसके संरक्षण के करीब रहकर पर्यावरण के लिए जीवन शैली की अवधारणा को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता पैदा करना था। इस अवसर पर मिशन-लाइफ पर भी शपथ ली गई।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

12 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.