एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने पुराने वापस लिए गए मामलों को फिर से खोल दिया है। यह रिपोर्ट भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत है। रक्षा मंत्रालय ने विकलांगता पेंशन मामलों में कोई अपील दायर नहीं की है, जिन अपीलों को 2019 की शुरुआत में वापस ले लिया गया था। रक्षा मंत्रालय, सरकारी मुकदमा दाखिल करने की नीति के अनुसार, सरकारी नीति और सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय किए गए मुद्दों के आधार पर निचली अदालतों/न्यायाधिकरणों के आदेशों को स्वीकार करता है। लंबे समय पहले निर्णय दिए गए मामलों के संदर्भ में न्यायाधिकरणों के आदेश भी, संबंधित व्यक्ति के लिए, लागू किए गए हैं।
सर्वोच्च न्यायालय के नवीनतम फैसलों को ध्यान में रखते हुए, केवल उन मामलों में, जहां मेडिकल बोर्ड ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सैन्य सेवा के कारण न तो चोट/विकलांगता हुई है और सैन्य सेवा के कारण न ही चोट/विकलांगता और गंभीर (एनएएनए) हुई है, सरकार के वरिष्ठ कानून अधिकारियों की सलाह से रक्षा मंत्रालय ने अपील दाखिल की है। रक्षा मंत्रालय सैन्य सेवा से होने वाली चोट/विकलांगता के मामले के प्रति संवेदनशील है और दृढ़ता से हमारे बहादुर सैनिकों के साथ खड़ा है तथा सरकार की नीतियों के अनुरूप उनके लिए सर्वोत्तम कार्य करने का प्रयास करता है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment