36वें राष्ट्रीय खेलों में सेना 42 स्वर्ण, 31 रजत और 27 कांस्य सहित सौ पदक जीत कर तालिका में शीर्ष पर है। हरियाणा 29 स्वर्ण, 23 रजत और 23 कांस्य सहित 75 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर तथा महाराष्ट्र 26 स्वर्ण, 27 रजत और 49 कांस्य सहित 102 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
स्वदेशी मल्लखंभ प्रतियोगिताएं कल शुरू हुईं। मल्लखंभ एक स्थिर या लटकते लकड़ी के खंभे पर योग और कुश्ती की मजबूत पकड़ का प्रदर्शन है।
पुरुष हॉकी में आज हरियाणा ने तमिलनाडु को तीन-शून्य से और उत्तर प्रदेश ने पश्चिम बंगाल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कर्नाटक भी सेमीफाइनल में पहुंच गया है।