Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मानवाधिकार दिवस समारोह में कहा समानता मानव अधिकार की आत्मा और अधिकार हमारी साझी जिम्मेदारियां

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा है कि देश में लोगों को कोविडरोधी टीके लगाकर कई लोगों की जान बचाई गई है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी ने समाज के कमजोर लोगों पर विनाशकारी प्रभाव डाला है।

राष्ट्रपति ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा आयोजित मानवाधिकार दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने विश्‍व का सबसे बडा टीकाकरण अभियान चलाने के लिए देश की सराहना की। राष्ट्रपति कोविंद ने महामारी के दौरान डॉक्टरों, वैज्ञानिकों और कोरोना योद्धाओं के प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा की।

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि समानता मानवाधिकारों की आत्मा है। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने महामारी के दौरान कई परामर्श जारी किए और चिकित्‍सा संबंधी तैयारियों को मजबूत करने के लिए सभी हितधारकों के साथ काम किया।

राष्ट्रपति ने जलवायु न्याय पर जोर देते हुए कहा कि प्रकृति का क्षरण अपरिवर्तनीय है लेकिन दुनिया वैश्विक जलवायु में हानिकारक परिवर्तन देख रही है। उन्होंने कहा कि भारत ने प्रकृति की सुरक्षा के लिए कई पहल की हैं जो बहुत आगे तक जाएगी। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि सौर गठबंधन और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की विभिन्न पहलों से प्रकृति की रक्षा करने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

Income Tax Rules: पुराने गहने बदलने से पहले जान लें इनकम टैक्स का पूरा खेल, वरना पड़ेगा भारी

भारत में पुराने सोने के गहनों को नए डिजाइन में बदलवाना आम बात है, लेकिन… Read More

5 hours ago

मामा से मिला था आइडिया तो दो लाख रुपए लगाकर शुरू किया बिजनेस, आज लाखों की हो रही है कमाई

मध्य प्रदेश के बुरहानपुक जिले के अंसार नगर निवासी अब्दुल वाहिद युवाओं के लिए मिसाल… Read More

5 hours ago

Anu Meena Death Case: ‘तेरे घर वाले फकीर..’ पति के तानों से टूटी अनु मीणा, CCTV और WhatsApp चैट ने खोले सारे राज

Anu Meena Suicide Case: जयपुर के चर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में हर दिन नए… Read More

5 hours ago

QUAD Meet Live: क्वाड मीट में जयशंकर से मिलेंगे तीन यार, चीन की निकालेंगे काट, तेल-गैस सप्लाई पर भी बात

राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज क्वाड देशों (QUAD Meet) के विदेश मंत्रियों की… Read More

5 hours ago

कर्नाटक के लिए आज अहम दिन, मुख्यमंत्री बदलने पर कांग्रेस हाईकमान आज करेगा फैसला, सिद्दा-डीके सब दिल्ली दरबार में हाजिर

Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें एक बार फिर तेज हो… Read More

5 hours ago

युद्ध के 3-महीनों में रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया:जानें- इसका आपके डेली खर्चों, निवेश, ट्रेवल और EMI पर क्या असर पड़ता है?

अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.