केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में ‘मेघालयन एज’ स्टोर का शुभारंभ करते हुये कहा, “दुनिया ने अभी पूर्वोत्तर की अपार क्षमता देखी नहीं है।” उन्होंने कहा कि मेघालय के शहतूत पर पाले जाने वाले कीड़ों से बने रेशम (मलबेरी सिल्क) के अलावा पूर्वोत्तर के शॉल, बांस, हस्तशिल्प और विभिन्न अनोखे उत्पादों का विशाल बाजार बन सकता है, जो न सिर्फ भारतीयों के लिये, बल्कि दुनिया भर के लोगों के लिये आकर्षण होगा। उन्होंने कहाः “दुनिया आपका मंच है।”
पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उद्धृत कियाः “जब तक कि भारत के पूर्वोत्तर और पूर्वी भाग पश्चिमी और दक्षिणी भारत के समकक्ष नहीं आ जायेंगे, देश विकास नहीं कर सकता,” और कहा, “उनके हृदय में पूर्वोत्तर के विकास की यह प्रतिबद्धता है, ऐसी गहरी अभिलाषा और पूर्वोत्तर के लोगों के बेहतर जीवन की उत्कंठा है कि हम सभी मंत्रियों का यह कर्तव्य हो गया है कि हम पूर्वोत्तर पर पूरा ध्यान दें और यह देखें कि वहां और क्या-कुछ किया जा सकता है।”
राष्ट्रीय राजधानी की हृदयस्थली में राज्य के विशिष्ट और उत्कृष्ट स्टोर की “सहज शैली” की प्रशंसा करते हुये पीयूष गोयल ने एक ऐसे स्टोर की स्थापना के लिये मुख्यमंत्री कोनराड संगमा को बधाई दी, जहां राज्य के 43 हजार से अधिक बुनकरों और स्थानीय शिल्पकारों को एक ही छत के नीचे मेघालय की समृद्ध संस्कृति, विरासत, कला और राज्य के विशिष्ट उत्पादों को पेश करने का मौका मिलेगा। यह स्टोर राज्य के कुटीर उद्योग को भी समर्थन देगा।
पीयूष गोयल ने कहा, “मेघालय के हमारे शिल्पकारों, बुनकरों और दस्तकारों की शानदार कृतियों को देखने के बाद, मैं बस यही कह सकता हूं कि हम जो देख रहे हैं, वह सूरज की एक किरण मात्र है। जो दिख रहा है, उसकी तुलना में आपकी क्षमता अपार है, आपकी योग्यता का पारावार नहीं।”
कल शाम को शुरू हुए मेघालयन एज स्टोर को सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति को समर्पित करते हुये श्री गोयल ने कहा कि जनरल रावत एक सच्चे कर्मयोगी थे और भारत को महान बनाने की भावना से ओतप्रोत थे।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment