राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज हरियाणा के भिवानी जिले के सुई गांव का दौरा किया और वहां विभिन्न सार्वजनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस गांव को महादेवी परमेश्वरीदास जिंदल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हरियाणा सरकार की स्व-प्रेरित आदर्श ग्राम योजना (एसपीएजीवाई) के तहत आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा है।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि सुई गांव को आदर्श गांव बनाने में एस के जिंदल और उनके परिवार का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि यह हमारी मातृभूमि के प्रति लगाव और कृतज्ञता का एक अच्छा उदाहरण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गांव में विकसित स्कूल, पुस्तकालय, पेयजल सुविधाओं और अन्य सुविधाओं का अच्छा उपयोग करके इस गांव के बच्चे और युवा शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करेंगे।
राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी ग्राम प्रधान अर्थव्यवस्था में ग्रामीण विकास राष्ट्रीय विकास का आधार है।उन्होंने आदर्श ग्राम योजना की परिकल्पना और कार्यान्वयन के लिए हरियाणा सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि अगर हम सभी अपने गांवों के विकास के लिए काम करेंगे तो हमारा देश एक विकसित राष्ट्र बनेगा। राष्ट्रपति ने विश्वास जताया अन्य लोग भी ऐसे उदाहरणों से प्रेरणा लेंगे और गांवों के विकास के लिए आगे आएंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment