आर्मीनिया के साथ सीमा पर हुई झड़पों में अजरबैजान के सात सैनिकों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। वहीं, आर्मीनिया के अधिकारियों ने एक व्यक्ति की मौत की जानकारी दी और कहा है कि मंगलवार को हुई झड़पों के दौरान उसके 13 सैनिकों को पकड़ लिया गया जबकि 24 अन्य लापता हैं।
अलगाववादियों के क्षेत्र नागोर्नो-कारबाख को लेकर पिछले साल दोनों देशों के बीच छह सप्ताह तक युद्ध चला था, जिसमें लगभग 6,600 लोगों की मौत हुई थी।
आर्मीनिया के रक्षा मंत्रालय ने अजरबैजान के सैनिकों पर आर्मीनियाई चौकियों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। इस बीच, आजरबैजान सरकार ने आर्मीनिया पर सीमा पर ‘बड़े पैमाने पर उकसावे’ का आरोप लगाया है।
आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच नागोर्नो-काराबाख को लेकर दशकों से तनातनी चल रही है। यह क्षेत्र अजरबैजान में स्थित है, लेकिन 1994 में हुए एक युद्ध के बाद से यह आर्मीनिया द्वारा समर्थित आर्मीनियाई जातीय बलों के नियंत्रण में है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment