संवैधानिक प्रमुख के तौर पर रामनाथ कोविंद का कार्यकाल समाप्त होने से एक दिन पहले आज शाम को सांसद राष्ट्रपति को विदाई देंगे।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य सांसद संसद के सेंट्रल हॉल में विदाई समारोह में शामिल होंगे।
ओम बिरला सांसदों की ओर से राष्ट्रपति कोविंद को प्रशस्ति पत्र भेंट करेंगे। निवर्तमान राष्ट्रपति को एक स्मृति चिह्न और सांसदों के हस्ताक्षर वाली एक पुस्तक भी भेंट की जाएगी।
द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को भारत की 15वीं राष्ट्रपति चुनी गईं और वह सोमवार को पदभार संभालेंगी। मुर्मू शीर्ष संवैधानिक पद पर निर्वाचित होने वाली पहली आदिवासी नेता हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में निवर्तमान राष्ट्रपति कोविंद के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की, जिसमें केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्य, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रात्रिभोज में कई पद्म पुरस्कार विजेताओं और आदिवासी नेताओं समेत देश के लगभग सभी हिस्सों के गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।
आज कैसा रहेगा मौसम? आज देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ… Read More
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच होगी कड़ी चुनौती Sri Lanka vs West Indies मुकाबला क्रिकेट… Read More
आंधी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी देश के कई हिस्सों में अचानक आई आंधी और… Read More
राधा मंदिर तनौरा नूरपुर आगरा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो भगवान कृष्ण और… Read More
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment