Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति पुतिन ने क्रेमलिन में नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ वार्ता शुरू करने की इच्छा व्यक्त की

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ क्रेमलिन में वार्ता शुरू करने के इच्‍छुक हैं। रूस के प्रवक्‍ता दमित्रि पेस्‍कोव ने संवाददाताओं को बताया कि राष्‍ट्रपति पुतिन ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप सहित अन्‍य अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ बातचीत करने की इच्‍छा दोहरायी है।

इसी घटनाक्रम में डोनाल्‍ड ट्रंप ने कल रिपब्लिकन गवर्नरों के साथ बैठक के दौरान कहा कि दोनों देशों के नेताओं की बीच बैठक प्रक्रिया प्रगति पर है। डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि उन्‍हें भरोसा है कि वे रूस और यूक्रेन के बीच करीब तीन वर्षीय संघर्ष का समाधान कर सकते हैं। डोनाल्‍ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति का पदभार संभाल रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान के… Read More

4 minutes ago

सीबीएसई दसवीं परीक्षा 2026 का दूसरा चरण 15 मई से आयोजित करेगा

सीबीएसई दसवीं परीक्षा 2026 का दूसरा चरण 15 मई से आयोजित करेगा। यह परीक्षा वैकल्पिक… Read More

4 minutes ago

भारत और मिस्र के बीच 11वीं संयुक्त रक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई

भारत-मिस्र संयुक्त रक्षा समिति (जेडीसी) ने 20 से 22 अप्रैल, 2026 तक काहिरा में आयोजित… Read More

2 hours ago

दिल्ली, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में अगले दो दिन तक लू की स्थिति रहेगी: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.