राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से आज राष्ट्रपति भवन में खिलाड़ियों के एक समूह ने भेंट कीं। इन खिलाड़ियों ने ‘राष्ट्रपति लोगों के साथ’ कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति भवन पहुंचे। इस बैठक का उद्देश्य खिलाड़ियों के साथ नजदीकी संपर्क बनाना और उनके बहुमूल्य योगदान को मान्यता प्रदान करना था।
राष्ट्रपति ने खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने अनुकरणीय प्रदर्शन से देश का नाम रौशन किया है। उनके समर्पण, जुनून और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने न केवल उनकी व्यक्तिगत साहस का प्रदर्शन किया, बल्कि सामूहिक रूप से खेल की दुनिया में भारत का नाम ऊंचा भी किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित एशियाई खेलों और पैरा एशियाई खेलों में उनके असाधारण प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत को क्रमशः 107 और 111 पदक प्राप्त हुए। यह उल्लेखनीय उपलब्धि न केवल उनकी प्रतिभा के बारे में बताती है बल्कि, उनकी अदम्य साहस का भी उदाहरण देती है।
राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी यह यात्रा केवल व्यक्तिगत जीत के संबंध में नहीं, बल्कि सभी भारतीयों के सपनों को उड़ान देने को बारे में है। उन्होंने उनसे हमेशा इसे याद रखने का अनुरोध किया कि वे केवल खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि वे हमारी संस्कृति, मूल्यों और एक अरब लोगों की भावना के राजदूत भी हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ ही महीनों में विश्व का ध्यान 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक और पैरालिंपिक पर होगा और सभी भारतीयों की आंखें हमारे खिलाड़ियों पर टिकी होंगी। हम अपने राष्ट्र की प्रसन्नता और गौरव के लिए खिलाड़ियों के कौशल, समर्पण और खेल भावना पर विश्वास करते हैं।
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment