केन्द्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी तथा जलशक्ति राज्यमंत्री राजीव चन्द्रशेखर चक्रवात मिचौंग के कारण चेन्नई में हाल ही में आई बाढ़ के बाद राहत संबंधी प्रयासों का जायजा लेने के लिए कल दौरा करेंगे। केन्द्रीय मंत्री के एजेंडे में जलजमाव वाले इलाकों की व्यापक समीक्षा, राहत सामग्री के वितरण की निगरानी, चल रहे बचाव अभियानों का मूल्यांकन और चक्रवात के बाद व्यापक जलजमाव से गंभीर रूप से प्रभावित हुए निवासियों के साथ बातचीत करना शामिल है।
कल चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद, केन्द्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर अपना दौरा शुरू करेंगे। उनका यह दौरा चेन्नई के श्रीपेरंबदूर के मुदिचूर वरदराजपुरम से शुरू होगा। इसके बाद, वह ट्रिप्लिकेन इलाके में वेस्ट माम्बलम और डॉ नटेसन रोड की ओर जायेंगे। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री चेन्नई के टी नगर के 19, वैद्यराम स्ट्रीट में स्थित “कमलायम” में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment