Categories: News-Headlines

राष्‍ट्रपति ने गांधीनगर में स्‍वास्‍थ्‍य, सिंचाई, जलापूर्ति और बदंरगाहों के विकास से सम्‍बद्ध विभिन्‍न परियोजनाओं का उदघाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज गुजरात के गांधीनगर में गुजरात मेडिकल एंड एजुकेशन रिचर्स सोसायटी परिसर में एक हजार तीन सौ 30 करोड रुपये की लागत वाली विभिन्‍न परियोजनाओं का शिलान्‍यास और उदघाटन किया। राष्‍ट्रपति दो दिन के गुजरात दौरे पर है। राष्‍ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली गुजरात यात्रा है।

इससे पहले आज सवेरे राष्ट्रपति मुर्मु ने साबरमती गांधी आश्रम में महात्‍मा गांधी को पुष्‍पांजलि अर्पित की और प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्‍यमंत्री भूपेन्‍द्र पटेल भी मौजूद थे। उन्‍होंने आगंतुक पुस्तिका में लिखा कि महात्‍मा गांधी की पावन धरती की यात्रा ने उन्‍हें अमिट विश्‍वास और प्रेरणा दी है। राष्‍ट्रपति मुर्मु ने गांधी आश्रम में चरखा भी चलाया। शाम को वे गांधीनगर में गुजरात सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति कल महिला उद्यमियों के लिए गुजरात विश्वविद्यालय का स्टार्टअप मंच- ‘हरस्टार्ट’ का शुभारंभ करेंगी। अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय में वे शिक्षा और जनजातीय विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

5 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.