Categories: News-Headlines

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर एयरबेस पर लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) ‘प्रचंड’ में उड़ान भरी

राजस्थान: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर एयरबेस पर लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH)’प्रचंड’ में उड़ान भरी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, मेरी उड़ान बहुत ही स्मूद और आरामदायक थी ये कारगिल से लेकर कन्याकुमारी तक कही भी उड़ान भर सकती है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज स्‍वदेश में निर्मित हल्‍के लड़ाकू हेलीकॉप्‍टर को औपचारिक रूप से भारतीय वायु सेना में शामिल किया। राजस्‍थान में जोधपुर वायु सेना केन्‍द्र पर समारोह आयोजित हुआ। इन हेलीकॉप्‍टरों को 143 हेलीकॉप्टर यूनिट में शामिल किया जाएगा। हल्‍के लड़ाकू हेलीकॉप्‍टरों को प्रचंड नाम दिया गया है। समारोह को संबोधित करते हुए, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हल्‍के लड़ाकू हेलीकॉप्‍टरों के शामिल होने से वायु सेना की युद्धक क्षमता बढ़ेगी और आत्‍मनिर्भर भारत की दिशा में यह एक बड़ी उपलब्धि है। रक्षामंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान इन लड़ाकू हेलीकॉप्टरों की जरूरत महसूस हुई थी और इस मांग को पूरा करने के लिए दो दशकों से प्रयास किये जा रहे थे।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने इन हेलीकॉप्‍टरों को विकसित किया है। अत्याधुनिक आधुनिक लड़ाकू हेलीकॉप्टरों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनाती के लिए डिज़ाइन किया गया है। दुनिया में ये ऐसे हेलीकॉप्‍टर हैं जो काफी भार के साथ पांच हजार मीटर की ऊंचाई पर हथियार और ईंधन लेकर उड़ान भर सकते हैं और उतरने में सक्षम हैं।

इन हेलीकॉप्टरों में दो शक्तिशाली इंजन लगे हैं और इनमें राडार से बचने की विशेष क्षमता है। इनकी अन्‍य विशेषताओं में हर मौसम के अनुकूल काम करना, सुरक्षा कवच, रात में हमले की क्षमता और दुश्‍मन का पीछा करते हुए सटीक निशाना लगाना शामिल है।

हल्‍के लड़ाकू हेलीकॉप्‍टर पांच सौ पचास किलोमीटर तक उड़ान भरने में सक्षम हैं और छह हजार पांच सौ मीटर तक ऊंचाई तक जा सकते हैं। यह हेल‍ीकॉप्‍टर हवा से हवा और हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलों, 70 एमएम रॉकेट और 20 एमएम की बंदूक की सुविधाओं से युक्‍त हैं।

हल्‍क‍े लड़ाकू हेलीकॉप्‍टर कई तरह की भूमिकाएँ निभा सकता है, इनमें युद्ध के दौरान तलाश और बचाव, दुश्मन की वायु रक्षा को नष्ट करना और जंगल तथा शहरी क्षेत्रों में आतंकवाद रोधी अभियानों के लिए काम करना शामिल हैं। मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति ने इस साल मार्च में 15 स्वदेशी हल्‍के लड़ाकू हेलीकॉप्‍टरों की खरीद को मंजूरी दी थी।

इन हल्‍के लड़ाकू हेलीकॉप्‍टरों के भारतीय वायु सेना में शामिल होने से आत्‍मनिर्भर भारत अभियान को और गति मिलेगी। सरकार आयात को कम करने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत, रक्षा उपकरणों के देश में ही निर्माण करने को बढ़ावा दे रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

17 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

17 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.