राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से जारी परिसीमन अधिसूचना को स्वीकृति दे दी है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि निर्वाचन आयोग ने असम में विधानसभा और लोकसभा सीटों के परिसीमन के बारे में अंतिम रिपोर्ट 11 अगस्त को प्रकाशित की थी।
निर्वाचन आयोग ने राज्य में विधानसभा की 126 सीटों और लोकसभा की 14 सीटों की कुल संख्या को यथावत रखा है। विधानसभा की 19 और लोकसभा की दो सीटों को अनुसूचित जनजाति के लिए तथा विधानसभा की नौ और लोकसभा की एक सीट को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखा गया है।
इस कदम का स्वागत करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि राज्य के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर,… Read More
Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने वन-ऑफ टेस्ट में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराया Zimbabwe… Read More
Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में होगी दो दिग्गज टीमों की… Read More
INDW vs EN-W: भारत और इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दमदार… Read More
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने दिसंबर में वापसी का किया ऐलान बांग्लादेश की… Read More
आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर उठाए सवाल, बोले- 'हम उनके साथ सही नहीं… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment