Categories: News-Headlines

अफगानिस्‍तान में संयुक्‍त राष्‍ट्र विश्‍व खाद्य कार्यक्रम UNWFP ने भारत जैसे दाताओं के प्रति आभार व्‍यक्त किया

अफगानिस्‍तान में संयुक्‍त राष्‍ट्र विश्‍व खाद्य कार्यक्रम (UNWFP) ने जीवन बचाने के लिए भोजन का उदारता से दान करने वाले भारत जैसे दाताओं के प्रति आभार व्‍यक्त किया है। इसका कहना है कि इस वर्ष के पहले छह महीने के‍ लिए विश्‍व खाद्य कार्यक्रम से जीवन बचाने के लिए अफगानिस्‍तान के 16 मिलियन लोगों को भोजन मिले।

हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि अफगानिस्‍तान में खराब होती मानवीय स्थिति और संयुक्‍त राष्‍ट्र एजेंसियों द्वारा तत्‍काल गुहार लगाने के परिदृश्‍य में अफगानी लोगों के लिए औषधि और खाद्य सहायता सहित भारत की आपूर्ति सहायता जारी है। भारत सरकार संयुक्‍त राष्‍ट्र विश्‍व खाद्य कार्यक्रम के साथ मिलकर अफगानिस्‍तान में गेंहू वितरित कर रहा है। इस साझेदारी के अन्‍तर्गत भारत ने अफगानिस्‍तान में संयुक्‍त राष्‍ट्र विश्‍व खाद्य कार्यक्रम केन्‍द्रों के लिए कुल 47 हजार 500 मीट्रिक टन गेंहू की आपूर्ति की है। फिलहाल चाबहार बन्‍दरगाह के जरिये खेप भेजी जा रही है। इस खेप को अफगानिस्‍तान के हेरात में संयुक्‍त राष्‍ट्र विश्‍व खाद्य कार्यक्रम को सुपुर्द की जा रही है।

भारत ने अब तक आवश्‍यक औषधि, कोविड टीके, तपेदिक-रोधी औषधियां और चिकित्‍सीय उपकरण वाली लगभग दो सौ टन चिकित्‍सीय सहायता की आपूर्ति की है। भारत ने काबुल के हबीबिया स्‍कूल के लिए अपनी सहायता जारी रखी है और प्राथमिक विद्यार्थियों के लिए शीतकालीन कपडे और स्‍टेशनरी सामग्री की सहायता भेजी है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

9 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

9 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

11 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

13 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

13 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.