Categories: News-Headlines

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी, पंजाब में बाढ़ से स्थिति बिगड़ी

हिमाचल प्रदेश में तेज वर्षा और भूस्‍खलन से प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्‍तर पर राहत और बचाव कार्य, पंजाब में बाढ़ की स्थिति फिर बिगड़ी

राज्‍यपाल शिवप्रताप शुक्‍ल और मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खु ने शिमला के कृष्‍णा वॉर्ड का दौरा कर नुकसान का आकलन किया। कल कृष्‍णानगर में भूस्‍खलन के दौरान दो शव बरामद हुए थे। उन्‍होंने सभी संभव सहायता का आश्‍वासन दिया। मुख्‍यमंत्री ने बताया कि राज्‍य सरकार लगभग आठ सौ करोड रुपये के प्रावधान के साथ समग्र दीर्धकालिक आपदा योजना तैयार कर रही है। इसका उद्देश्‍य भविष्‍य में आपदाओं के असर को कम करना है।

राज्‍य में मौजूदा मानसून के दौरान वर्षा से जुडी घटनाओं में अब तक कुल तीन सौ 27 लोगों की मृत्‍यु हो गई है और तीन सौ 18 लोग घायल हुए हैं। 38 लोग अब भी लापता हैं। मूसलाधार वर्षा के कारण सोमवार को ही 60 से अधिक लोगों की मृत्‍यु हो गई। इस बीच, शिमला के समरहिल में शिव मंदिर क्षेत्र में बचाव अभियान जारी है। मंदिर के क्षेत्र से आज एक और शव मिलने से मरने वालों की संख्‍या 13 हो गई है। सोलान जिले के दून क्षेत्र में सूनानी और शील गांवों में 24 से अधिक घरों में दरारें आ गई हैं और कुछ घर क्षतिग्रस्‍त हो गए हैं।

स्‍थानीय प्रशासन ने तुरंत घरों को खाली करा दिया है और लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया गया है। इस बीच, सैकडों सडकों पर आवागमन बाधित है तथा बिजली, पानी जैसी आवश्‍यक सेवाओं पर भी असर पडा है। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्‍य आपदा मोचन बल की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी है। पुलिस और स्‍थानीय लोग भी इसमें सहायता दे रहे हैं।

पंजाब में बाढ़ की स्थिति एक बार फिर बिगड़ गई है। होशियारपुर, रूपनगर, गुरदासपुर और कपूरथला जिलों के कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। पिछले कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश में अत्‍याधिक बारिश के कारण जल स्तर में वृद्धि के बाद भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अधिकारियों ने विभिन्न बांधों के दरवाजे खोल दिए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

13 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

15 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

17 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

17 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.